नयानगर (रामगढ़) : निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार बरकाकाना ओपी में छापा मार कर सब इंस्पेक्टर ठाकुर राम को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. निगरानी टीम ठाकुर राम को अपने साथ ले गयी. निगरानी टीम में निरीक्षक शंभु शरण प्रसाद, कलामुद्दीन खान, इंद्रदेव राम आदि शामिल थे.
कार मालिक ने की थी शिकायत : जानकारी के अनुसार, हटिया रांची निवासी राजीव रंजन कुमार लगभग तीन महीने पूर्व रांची से रामगढ़ अपनी इंडिगो कार से जा रहे थे. उनकी कार की टक्कर एक बाइक से हो गयी थी.
