रामगढ़ में 1400 लीटर स्प्रीट जब्त

रामगढ़ : उत्पाद विभाग के अधिकारियाें ने मंगलवार काे एक स्कॉर्पियाे गाड़ी से 1400 लीटर स्प्रीट जब्त किया है. विभाग के निरीक्षक शिव कुमार साहू को सूचना मिली थी कि रांची रोड क्षेत्र से भारी मात्रा में स्प्रीट दूसरे जिलाें में ले जाया जा रहा है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने रांची राेड से पीछा […]

रामगढ़ : उत्पाद विभाग के अधिकारियाें ने मंगलवार काे एक स्कॉर्पियाे गाड़ी से 1400 लीटर स्प्रीट जब्त किया है. विभाग के निरीक्षक शिव कुमार साहू को सूचना मिली थी कि रांची रोड क्षेत्र से भारी मात्रा में स्प्रीट दूसरे जिलाें में ले जाया जा रहा है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने रांची राेड से पीछा कर चुट्टूपालू घाटी में स्कॉर्पियो (जेएच-1बीए-2028) को पकड़ा.
गाड़ी में प्लास्टिक के 35 जार में लगभग 700 लीटर स्प्रीट लाेड थे. वाहन चालक खूंटी निवासी विनोद महतो व गाड़ी में सवार चंदवा निवासी महावीर साव को पकड़ा गया. पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि उक्त स्प्रीट को चंदवा लेजाया जा रहा था. वहां से इसे बेड़ो व गुमला भेजा जाता. इसका उपयाेग नकली शराब तैयार करने में की जाती.
उक्त स्प्रीट संजय साव व अजय साव का है. रांची रोड क्षेत्र के पैंकी ग्राम स्थित एक होटल के पीछे के गोदाम से स्प्रीट काे लोड किया गया था. उत्पाद निरीक्षक ने बरामदगी की सूचना उपायुक्त ए दोड्डे को दी. उपायुक्त के निर्देश पर पुलिस बल के साथ पैंकी ग्राम में छापामारी कर एक होटल के पीछे से प्लास्टिक के 35 जार में रखे 700 लीटर आैर स्प्रीट बरामद किया गया. जब्त सामान काे रामगढ़ थाना लाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >