महिला से 14,500 रुपये की लूट

कुजू. मोटरसाइकिल सवार दो युवक मंगलवार को एक महिला के पास से झपट्टा मारकर 14,500 रुपये लूट कर फरार हो गये. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने कुजू ओपी में सूचना दी है. जानकारी के अनुसार कुजू बस्ती निवासी किरण भुइयां ने एसबीआइ बैंक कुजू शाखा से 15 हजार रुपये की निकासी की. उन्होंने 500 […]

कुजू. मोटरसाइकिल सवार दो युवक मंगलवार को एक महिला के पास से झपट्टा मारकर 14,500 रुपये लूट कर फरार हो गये. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने कुजू ओपी में सूचना दी है. जानकारी के अनुसार कुजू बस्ती निवासी किरण भुइयां ने एसबीआइ बैंक कुजू शाखा से 15 हजार रुपये की निकासी की. उन्होंने 500 रुपये की दवा खरीदी. शेष बचे 14,500 रुपये को लेकर कुजू बड़ा छठ तालाब होते हुए घर जा रही थी. इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने महिला का पीछा कर रुपये लेकर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >