गिद्दी : रैलीगढ़ा परियोजना के सुरक्षाकर्मियों ने 50 लीटर डीजल बरामद किया. जानकारी के अनुसार गुरुवार रात 10.30 बजे के आस-पास रैलीगढ़ा के कुछ सुरक्षाकर्मी ओबी डंप के पास ब्रेकडाउन पड़ी डंपर मशीन को देखने गये. इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर दो चोरों पर पड़ी.
चोरों ने सुरक्षाकर्मियों को देखते ही दो जरकीन में 50 लीटर डीजल छोड़कर भाग गये. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि चोरों ने परियोजना की ड्रील मशीन से डीजल की चोरी की थी. मजदूरों ने बताया कि रैलीगढ़ा परियोजना में आये दिन डीजल की चोरी हो रही है. चोरों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.
