नहीं मिल रही है ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी

ठेका मजदूरों के सवाल पर बीसीकेयू की बैठक वाशरी पीओ को दिया जायेगा हड़ताल का नोटिस फोटो 29गिद्दी 6-बैठक में उपस्थित ठेका मजदूर व बीसीकेयू के लोग गिद्दी(हजारीबाग).ठेका मजदूरों के सवाल को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने सोमवार को गिद्दी में बैठक की. इसकी अध्यक्षता अशोक राम ने की. संचालन वसीम अकरम ने किया. […]

ठेका मजदूरों के सवाल पर बीसीकेयू की बैठक वाशरी पीओ को दिया जायेगा हड़ताल का नोटिस फोटो 29गिद्दी 6-बैठक में उपस्थित ठेका मजदूर व बीसीकेयू के लोग गिद्दी(हजारीबाग).ठेका मजदूरों के सवाल को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने सोमवार को गिद्दी में बैठक की. इसकी अध्यक्षता अशोक राम ने की. संचालन वसीम अकरम ने किया. बैठक में कहा गया कि गिद्दी वाशरी में ठेकेदार बबलू सेनगुप्ता, डीडी उपाध्याय, सरयू गोप, सरयू सिंह के अधीन दर्जनों ठेका मजदूर वर्षों से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जाती है. ठेका मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिलता है. बैठक में कहा गया कि सीसीएल प्रबंधन ठेका मजदूरों को वोकेशनल टे्रनिंग नहीं दे रहा है. उनके स्वास्थ्य की भी जांच नहीं करायी जाती है. बैठक में ठेका मजदूरों की वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर की गयी और आंदोलन का निर्णय लिया गया. बैठक में फैसला लिया गया कि गिद्दी वाशरी पीओ को हड़ताल का नोटिस मंगलवार को दिया जायेगा. मजदूर नेता धनेश्वर तुरी व सैनाथ गंझू ने कहा कि हाइपावर कमेटी के फैसले को अरगडा क्षेत्र में लागू नहीं किया गया है. इससे ठेका मजदूरों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. नेताओं ने ठेका मजदूरों से अपने हक अधिकार की लड़ाई के लिए एकजुट होने का आ ान किया. बैठक में महेंद्र गंझू, अरविंद साव, महेंद्र गंझू, श्यामलाल चौधरी, विनोद करमाली, बिगू करमाली, रवि, राथो बेदिया, महेंद्र प्रताप, उमेश साव, नरेश प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, बिरजू तुरी, जीतू प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >