अब तक तीन बार मिल चुका है क्लब को अवार्ड गिद्दी(हजारीबाग). सामाजिक, शिक्षा व सेवा क्षेत्र में (वर्ष 2014-15) उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लगातार दूसरी बार रोटरी सामुदायिक संगठन (आरसीसी) गिद्दी को सर्वश्रेष्ठ क्लब के अवार्ड से नवाजा गया है. हालांकि आरसीसी को अब तक तीन बार यह अवार्ड मिल चुका है. आरसीसी, गिद्दी ने बिहार व झारखंड के 72 आरसीसी को पछाड़ कर यह अवार्ड हासिल किया है. आरसीसी को यह अवार्ड सबसे पहले वर्ष 2011-12 में मिला था. इसके बाद लगातार यह अवार्ड वर्ष 2013-14 व 2014-15 में मिला है. अवार्ड मिलने से आरसीसी के पदाधिकारी व सदस्य उत्साहित हंै. आरसीसी के सदस्यों ने कहा कि यह अवार्ड सामाजिक क्षेत्र में आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए हम सबों को प्रेरित करते रहेगा. आरसीसी के सदस्य अशोक लाल, प्रवीण सिंह, राधेश्याम साहू व संजय राम ने बताया कि 28 जून को धनबाद में रोटरी क्लब इंटरनेशनल ने पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया था. इसमें आरसीसी गिद्दी को स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान व उल्लेखनीय सामाजिक कार्य करने के लिए रोटरी इंटरनेशनल के ट्रस्टी अशोक महाजन, पूर्व जिला पाल सी खंडेलवाल व जिला पाल संजय खेमका के हाथों से यह अवार्ड मिला है. सदस्यों ने बताया कि पिछले दो-तीन दशक से आरसीसी गिद्दी अपने उद्देश्यों के तहत निरंतर ईमानदारीपूर्वक कार्य कर रहा है.
आरसीसी गिद्दी को सर्वश्रेष्ठ क्लब का आवार्ड
अब तक तीन बार मिल चुका है क्लब को अवार्ड गिद्दी(हजारीबाग). सामाजिक, शिक्षा व सेवा क्षेत्र में (वर्ष 2014-15) उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लगातार दूसरी बार रोटरी सामुदायिक संगठन (आरसीसी) गिद्दी को सर्वश्रेष्ठ क्लब के अवार्ड से नवाजा गया है. हालांकि आरसीसी को अब तक तीन बार यह अवार्ड मिल चुका है. आरसीसी, गिद्दी […]
