बंद बोरे से युवती का शव बरामद, दहशत

गिद्दी(हजारीबाग). दामोदर नद के तट पर गिद्दी पुलिस ने रविवार को बंद बोरे से एक युवती का शव बरामद किया है. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह में कुछ […]

गिद्दी(हजारीबाग). दामोदर नद के तट पर गिद्दी पुलिस ने रविवार को बंद बोरे से एक युवती का शव बरामद किया है. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह में कुछ लोगों की नजर बंद बोरे पर पड़ी.

इसके बाद दामोदर नद के तट पर कई लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस शव को थाना ले आयी है. शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवती की हत्या दो-तीन दिन पहले हुई होगी. पानी में रहने के कारण शव फूल गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >