भुरकुंडा. कांग्रेस जिला महिला कमेटी की बैठक रिवर साइड स्थित चीफ हाउस में जिलाध्यक्ष बबीता सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बबीता सिंह ने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कंपनियों के प्रबंधन से मांग की जायेगी. कंपनियों द्वारा सकारात्मक प्रयास नहीं करने पर आंदोलन चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. इससे एकजुट होकर निबटने का काम करने की जरूरत है. कहा कि राज्य व केंद्र की सरकार महिलाओं के प्रति अपनी झूठी हमदर्दी दिखा रही है. विभिन्न योजनाओं की घोषणा की जाती है, लेकिन उसका लाभ जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच रहा है. उन्होंने सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की. बैठक में कमला देवी, पुष्पा देवी, मालती देवी, शबाना खातून, सोनी खातून, सुशील देवी, पार्वती देवी, गीता देवी, सरिता देवी, रूकमनी देवी, मनोरमा देवी, नगमा खातून, किरण देवी, अनिता देवी, कुंती देवी, कंचन देवी, मानो देवी, रीता देवी आदि उपस्थित थी.
महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की मांग
भुरकुंडा. कांग्रेस जिला महिला कमेटी की बैठक रिवर साइड स्थित चीफ हाउस में जिलाध्यक्ष बबीता सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बबीता सिंह ने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कंपनियों के प्रबंधन से मांग की जायेगी. कंपनियों द्वारा सकारात्मक प्रयास नहीं करने पर आंदोलन चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि […]
