रास्ते का विवाद सुलझाया गया

रामगढ़. श्री दिगंबर जैन समाज की आम सभा 25 जून को समाज के अध्यक्ष रमेश सेठी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जैन मंदिर परिसर से प्रस्तावित रास्ते के इस्तेमाल करने की अनुमति देने संबंध में विचार-विमर्श किया गया. बैठक में कहा गया कि विगत 10 वर्ष से उक्त प्रस्तावित रास्ते के लिए समाज में […]

रामगढ़. श्री दिगंबर जैन समाज की आम सभा 25 जून को समाज के अध्यक्ष रमेश सेठी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जैन मंदिर परिसर से प्रस्तावित रास्ते के इस्तेमाल करने की अनुमति देने संबंध में विचार-विमर्श किया गया. बैठक में कहा गया कि विगत 10 वर्ष से उक्त प्रस्तावित रास्ते के लिए समाज में विवाद चला आ रहा है. इससे समाज की बदनामी हो रही है. बैठक में बताया गया कि मंदिर की पिछली कमेटी में अध्यक्ष विजेंद्र जैन, सचिव सुभाष जैन थे. उसे समय के एकरारनामे को पढ़ कर सुनाया गया. इसके बाद लोगों ने कहा कि विद्या प्रकाश जैन व रमेश पाटनी को मंदिर को आर्थिक सहयोग के आधार पर रास्ते की अनुमति दे देनी चाहिए. इसका सभी लोगों ने समर्थन किया. इसके बाद अध्यक्ष रमेश सेठी ने सभी सदस्यों के भावनाओं का आदर करते हुए उपर्युक्त प्रस्तावित 12़168 फीट रास्ते के इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी. साथ ही पुराने विवार को समाप्त किया गया. बैठक में हीरालाल जैन, संपतलाल जैन, शांतिलाल सेठी, पद्मचंद सेठी, विनोद सेठी, धीरज जैन, विनोद रावका, दिलीप जैन, मांगीलाल जैन, सुनील सेठी, महावीर प्रसाद पाटनी, अशोक काला, विमल चंद सेठी, प्रकाश अजमेरा, सौरभ अजमेरा, अमित जैन, किशोर काला, संजय सेठी, राजेंद्र पाटनी, राजेश जैन, बंटी जैन, नीतेश जैन, डॉ शरद जैन, दीपक जैन, सुरेश सेठी, राजू जैन, अमित सेठी, विकास जैन, सुनील जैन समेत अने२क लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >