26 कुजू जी : प्रखंड मुख्यालय परिसर में विरोध जताते लोग मांडू. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की सूची में नाम छूटने से नाराज इचाक डीह की दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंची. जारी सूची का जम कर विरोध किया. कहा कि हम सबों का पूर्व से बीपीएल व लाल कार्ड बना हुआ है, लेकिन इस बार खाद्य सुरक्षा अधिनियम द्वारा कराये गये सर्वे में हमारा नाम शामिल नहीं किया गया है. मामले को लेकर पंसस जगदीश रजवार के नेतृत्व में महिलाओं ने बीडीओ जयकुमार राम से मुलाकात की तथा छूटे हुए लोगों का नाम सूची में जोड़ने के लिए उन्हें आवेदन सौंपा. मौके पर मोहन रजवार, शंभु रजवार, दिनेश रजवार, डोमन रजवार, खुशीलाल रजवार, चुरामन रजवार, रामेश्वर रजवार, सरिता देवी, सुमन देवी, प्रेमा देवी, आलको देवी, भुखली देवी आदि मौजूद थे.
खाद्य सुरक्षा सूची में नाम नहीं रहने पर विरोध
26 कुजू जी : प्रखंड मुख्यालय परिसर में विरोध जताते लोग मांडू. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की सूची में नाम छूटने से नाराज इचाक डीह की दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंची. जारी सूची का जम कर विरोध किया. कहा कि हम सबों का पूर्व से बीपीएल व लाल कार्ड बना हुआ है, लेकिन इस […]
