शैक्षणिक अनुसमर्थन समिति ने विद्यालयों का निरीक्षण किया

कुजू. मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा गठित शैक्षणिक अनुसमर्थन समिति ने शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद टीम के अधिकारी सांडी स्थित प्रेम लाइन होटल के सभागार में कुछ देर के लिए ठहरे. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पूरे राज्य में आठ शैक्षणिक अनुसमर्थन समिति का गठन किया गया […]

कुजू. मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा गठित शैक्षणिक अनुसमर्थन समिति ने शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद टीम के अधिकारी सांडी स्थित प्रेम लाइन होटल के सभागार में कुछ देर के लिए ठहरे. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पूरे राज्य में आठ शैक्षणिक अनुसमर्थन समिति का गठन किया गया है. प्रत्येक टीम में आठ सदस्य है. जो प्रत्येक तीन माह में जिला का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना है. अधिकारियों ने क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बोंगाबार, तोपा, हेसागढ़ा, बोंगाहारा समेत कई विद्यालय का निरीक्षण किया. शिक्षकों से विद्यालय से जुड़ी समस्याओं के अलावे शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. टीम प्रमुख लुदी कुमारी के नेतृत्व में जांच पूरा होने के बाद समिति उपायुक्त समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलेगी. जांच रिपोर्ट मानव संसाधन विभाग को सौंपेगी. जिसके बाद विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जायेगा. जांच टीम में अधिकारियों के अलावे मांडू प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, बोंगाबार प्रधानाध्यापक अशोक कुमार समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >