तोयरा में सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुरू

कुजू. झारखंड भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से विमांशु सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी बड़का चुंबा द्वारा मांडू प्रखंड के तोयरा ग्राम में शुक्रवार को सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया. उदघाटन हेसागढ़ा पंचायत के मुखिया एतवा मांझी एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर श्री मांझी ने […]

कुजू. झारखंड भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से विमांशु सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी बड़का चुंबा द्वारा मांडू प्रखंड के तोयरा ग्राम में शुक्रवार को सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया. उदघाटन हेसागढ़ा पंचायत के मुखिया एतवा मांझी एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर श्री मांझी ने कहा कि सरकार की छोटी-छोटी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ा जा सकता है. जिस कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उसे पूरा करें, तभी सफलता मिलेगा. सोसाइटी के सचिव शशिभूषण द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 30 लोगों को नि:शुल्क सिलाई किट प्रदान किया गया. प्रशिक्षण बिंदु देवी व निर्मला देवी 25 दिन तक देंगी. प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों को विभाग द्वारा मुफ्त सिलाई मशीन दी जायेगी. मौके पर उमेश कुमार कर्ण, आनंद कुमार, रीतलाल महतो, सुरेशचंद्र पटेल, डालचंद ओहदार, बसंत महतो, सुजीत कुमार, उत्तम महतो, पंकज कुमार, तारो देवी, चारूबाला देवी, किरण देवी, सरिता देवी, धनेश्वरी देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >