कुजू.मरशाल मंदिर, कुजू के हॉस्टल में रह रही छात्रा गायत्री कुमारी (10 वर्ष) की मौत स्कूल परिसर में खेलने के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार, वह खेलते -खेलते अचानक बेहोश हो कर गिर गयी. शिक्षिकाओं ने उसे कुजू नर्सिंग होम में भरती कराया.
यहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि केदला 64 नंबर कॉलोनी निवासी सह सीसीएल केदला भूगर्भ खदान में टीआर के पद पर कार्यरत मंगरा उरांव की पुत्री गायत्री खेलने के दौरान गिर गयी. उसे कुजू नर्सिंग होम लाया गया. यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. स्कूल की शिक्षिका से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की गयी, लेकिन बात नहीं हो सकी. इस संबंध में नर्सिंग होम संचालक मो नइम के अनुसार नर्सिंग होम लाने के बाद गाड़ी में ही उसकी जांच की गयी, तो उसे मृत पाया गया. कुजू ओपी प्रभारी बालकृष्ण भगत ने इस संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की.
