मजदूरों ने प्लांट इंचार्ज के घर के समक्ष दिया धरना

फोटो फाइल : 22 चितरपुर एफआवास के समीप मजदूरों ने दिया धरना रजरप्पा : रजरप्पा के डीएलएफ पावर प्लांट में कार्यरत मजदूरों के द्वारा वेतन की मांग को लेकर सोमवार को प्लांट इंचार्ज संजय सिंह के आवास के समक्ष एमएसएस के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया. इसका नेतृत्व मजदूर संगठन समिति रजरप्पा के […]

फोटो फाइल : 22 चितरपुर एफआवास के समीप मजदूरों ने दिया धरना रजरप्पा : रजरप्पा के डीएलएफ पावर प्लांट में कार्यरत मजदूरों के द्वारा वेतन की मांग को लेकर सोमवार को प्लांट इंचार्ज संजय सिंह के आवास के समक्ष एमएसएस के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया. इसका नेतृत्व मजदूर संगठन समिति रजरप्पा के अध्यक्ष नकुल महतो ने किया. उन्होंने कहा कि मजदूरों को पिछले छ: माह से वेतन नहीं मिला है. जिससे इनके परिजनों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मजदूरों ने कहा कि शीघ्र ही वेतन नहीं मिला, तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मौके पर तबारक हुसैन, सजाद अंसारी, प्रवीण कुमार, महेंद्र साव, जितेंद्र कुमार, जगेश्वर मुंडा, विशेश्वर महतो, कुंवर लाल, कादीर अंसारी, अव्वास अंसारी, मुनीलाल प्रसाद, कन्हैया महतो, दुसैन अंसारी, विजय महतो सहित कई शामिल थे. उधर प्लांट इंचार्ज श्री सिंह ने कहा कि मजदूरों की मांग जायज है. पिछले छह माह से प्लांट बंद पड़ा है. इसका मामला डिस्टीक्ल लेवल कमीशन के पास चल रहा है. जैसे ही मामला सुलझता है, मजदूरों की समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >