क्षेत्र को रखंे स्वच्छ और रहें स्वस्थ : महाप्रबंधक चलाया गया स्वच्छता अभियान

फोटो फाइल : 22 चितरपुर ईझाड़ू लिये महाप्रबंधक रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें मुख्य रुप से महाप्रबंधक आइसी मेहता उपस्थित थे. इस दौरान अधिकारियों के द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में झाड़ू लगा कर सफाई किया गया. महाप्रबंधक श्री मेहथा ने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ रखने से ही हम […]

फोटो फाइल : 22 चितरपुर ईझाड़ू लिये महाप्रबंधक रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें मुख्य रुप से महाप्रबंधक आइसी मेहता उपस्थित थे. इस दौरान अधिकारियों के द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में झाड़ू लगा कर सफाई किया गया. महाप्रबंधक श्री मेहथा ने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ रखने से ही हम स्वस्थ रहेंगे. उन्होंने कहा कि समाज में रहनेवाले सभी लोगों को अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखना चाहिए. यह स्वच्छता अभियान सीसीएल हेड क्वार्टर के निर्देश पर रजरप्पा प्रोजेक्ट में 22 से 26 जून तक चलेगा. जिसमें क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की साफ – सफाई की जायेगी. महाप्रबंधक ने इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी लोगों को शामिल होने की अपील की. मौके पर स्टाफ ऑफिसर्स पर्सनल जी एस सान्याल, वरीय कार्मिक अधिकारी पर्सनल ए एल एन शर्मा, सहायक प्रबंधक पर्सनल आंचल श्रीवास्तव, सी डी सिंह के अलावा यूनियन नेता लुकेश्वर चौधरी, हाजी अख्तर आजाद सहित कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >