पीसीसी पथ का शिलान्यास किया

फोटो 22गिद्दी2-शिलान्यास करते मुखिया गिद्दी(हजारीबाग). रैलीगढ़ा पूर्वी पंचायत के पछाड़ी बस्ती में मुखिया राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि पीसीसी पथ के निर्माण होने से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी. लोगों की मांग पर पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा है. अभिकर्ता सोमर प्रजापति व […]

फोटो 22गिद्दी2-शिलान्यास करते मुखिया गिद्दी(हजारीबाग). रैलीगढ़ा पूर्वी पंचायत के पछाड़ी बस्ती में मुखिया राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि पीसीसी पथ के निर्माण होने से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी. लोगों की मांग पर पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा है. अभिकर्ता सोमर प्रजापति व रोहित प्रजापति ने बताया कि 13वीं वित्त योजना के तहत मुखिया मद से महेंद्र प्रजापति के घर से इदरीश के घर तक लगभग 150 फीट (91 हजार पांच सौ रुपये की लागत से) पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा है. मौके पर मंजूद अली, विजय हांसदा, सुरेश उरांव, बिगू अंसारी, रामेश्वर प्रजापति, सोमर प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, रोहित प्रजापति, सुदीप चौधरी, गुलजार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >