नवादा पुलिस ने कुर्की जब्ती की

गिद्दी(हजारीबाग). नवादा (बिहार) पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर बड़काचुंबा रामनगर के गिरिधारी महतो व मीना देवी के घर की कुर्की जब्ती की. नवादा पुलिस रंजीत शर्मा ने बताया कि सुनीता देवी के लिखित बयान पर रोह थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने बड़काचुंबा के वासुदेव महतो, […]

गिद्दी(हजारीबाग). नवादा (बिहार) पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर बड़काचुंबा रामनगर के गिरिधारी महतो व मीना देवी के घर की कुर्की जब्ती की. नवादा पुलिस रंजीत शर्मा ने बताया कि सुनीता देवी के लिखित बयान पर रोह थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने बड़काचुंबा के वासुदेव महतो, विनोद महतो, सरिता कुमारी, गिरिधारी महतो व कोमल कुमारी को नामजद आरोपी बनाया है. वासुदेव महतो व विनोद महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार है. इसके मद्देनजर न्यायालय ने उनके घरों को कुर्क करने का आदेश दिया है. मौके पर गिद्दी थाना के एसएन ओझा भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >