भारतीय संस्कृति का प्रतीक है योग

जेएसपीएल में योग का आयोजन 21बीएचयू-1-योग करते अधिकारी.भुरकुंडा. जेएसपीएल परिसर, पतरातू में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया. झारखंड के बिजनेस प्रमुख हरवींदर सिंह की देखरेख में आयोजित शिविर में योग गुरु अभय कुमार सिंह व मणिकांत झा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षकों ने कहा कि योग का […]

जेएसपीएल में योग का आयोजन 21बीएचयू-1-योग करते अधिकारी.भुरकुंडा. जेएसपीएल परिसर, पतरातू में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया. झारखंड के बिजनेस प्रमुख हरवींदर सिंह की देखरेख में आयोजित शिविर में योग गुरु अभय कुमार सिंह व मणिकांत झा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षकों ने कहा कि योग का आयोजन पूरी दुनिया में हो रहा है. योग भारत की संस्कृति है. पूरा विश्व इसे अपना रहा है. मौके पर राजीव शर्मा, कर्नल एसपी सिन्हा, भूषण ए सिंह, संजय सिन्हा, राजीव रंजन, कन्हैया लाल रैना, विधि छाबड़ा, मनोज मिश्रा, परोमिता घोष, सरिता कुमारी, निभा कुमारी आदि उपस्थित थे. दूसरी ओर, ओपी जिंदल स्कूल में भी योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए. उप प्राचार्य पीके डे ने कहा कि व्यायाम व योग में काफी अंतर है. व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखता है, तो योग मन व शरीर दोनों को. मौके पर एलबी सिंह, पंकज श्रीवास्तव, संतोष गिरी, रमेश प्रसाद सिंह, हरेंद्र कुमार, एनके झा, एके झा, ब्रजेश उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >