डीसी ने दिये जांच के आदेश

रामगढ़. रामगढ़ कोयलांचल में इन दिनों कोयला तस्करी व ईंट भट्ठों में कोयला गिराने के मामले में सेटिंग करनेवाले नाम में एक नाम मामू नामक किसी व्यक्ति का आ रहा था. यह मामला रामगढ़ कोयलांचल में चर्चा का विषय बना हुआ था. चर्चा थी कि यह मामू रामगढ़ से तबादला हो चुके एक पुलिस पदाधिकारी […]

रामगढ़. रामगढ़ कोयलांचल में इन दिनों कोयला तस्करी व ईंट भट्ठों में कोयला गिराने के मामले में सेटिंग करनेवाले नाम में एक नाम मामू नामक किसी व्यक्ति का आ रहा था. यह मामला रामगढ़ कोयलांचल में चर्चा का विषय बना हुआ था. चर्चा थी कि यह मामू रामगढ़ से तबादला हो चुके एक पुलिस पदाधिकारी के रिश्तेदार हैं. वे वर्तमान में एक पुलिस अधिकारी के लिए भी काम कर रहे हैं. इस मामले में रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. इस मामले में एसपी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >