खदान पर अपराधियों का धावा, लूटपाट

उरीमारी. बरका-सयाल सीसीएल क्षेत्र के सयाल स्थित खदान संख्या 10 पर बुधवार की रात लगभग तीन बजे हथियारबंद 25-30 अपराधियों ने धावा बोल दिया. यहां कार्यरत शिफ्ट इंचार्ज ऋत्विक दास गुप्ता, हाजिरी बाबू नंद किशोर सिंह, जगदीश प्रसाद, मो अजीम को कब्जे में लेकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया. माइनिंग व इएंडएम रूम का ताला […]

उरीमारी. बरका-सयाल सीसीएल क्षेत्र के सयाल स्थित खदान संख्या 10 पर बुधवार की रात लगभग तीन बजे हथियारबंद 25-30 अपराधियों ने धावा बोल दिया. यहां कार्यरत शिफ्ट इंचार्ज ऋत्विक दास गुप्ता, हाजिरी बाबू नंद किशोर सिंह, जगदीश प्रसाद, मो अजीम को कब्जे में लेकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया. माइनिंग व इएंडएम रूम का ताला तोड़ कर केबल, एसडीएल मशीन के पुरजे समेत लगभग 50 हजार के सामान लूट लिये. कर्मियों के साथ मारपीट भी की. मामले के संबंध में सीसीएल सुरक्षा विभाग ने भुरकुंडा थाने में मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >