भदानीनगर. चैनगड़ा ओवरब्रिज के समीप सौ केवीए का ट्रांसफारमर पिछले एक सप्ताह से जला हुआ है. इससे ग्रामीणों को इस भीषण गरमी में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. उक्त ट्रांसफारमर से गेरवाटांड़ व उरांव टोला में विद्युत आपूर्ति की जाती थी. ग्रामीणों ने बताया कि कम क्षमता का ट्रांसफारमर रहने के कारण यह जल गया है. ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इसकी सूचना विद्युत विभाग के एसडीओ को दी गयी है. लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने कहा कि वे प्रत्येक महीने बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से करते चले आ रहे हैं. ग्रामीणों ने ट्रांसफारमर को दुरुस्त करने की मांग विभाग से की है. मांग करने वालों में बालदेव उरांव, सामू उरांव, नरेंद्र उरांव, महावीर उरांव, आनंद उरांव, कैलाश उरांव, विजय उरांव आदि शामिल हैं. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली पोल में लगे तार भी काफी जर्जर हो चुके हैं. आये दिन तार टूटने की घटना होती रहती है.
एक हफ्ते से जला है ट्रांसफारमर
भदानीनगर. चैनगड़ा ओवरब्रिज के समीप सौ केवीए का ट्रांसफारमर पिछले एक सप्ताह से जला हुआ है. इससे ग्रामीणों को इस भीषण गरमी में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. उक्त ट्रांसफारमर से गेरवाटांड़ व उरांव टोला में विद्युत आपूर्ति की जाती थी. ग्रामीणों ने बताया कि कम क्षमता का ट्रांसफारमर रहने के कारण यह जल […]
