पाइप बरामद, दो चक्र गोली चली

गिद्दी(हजारीबाग).गिद्दी परियोजना से अज्ञात चोरों ने देर रात 40 फीट पाइप की चोरी कर ली. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने इसे बरामद कर लिया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने दो चक्र गोलियां चलायी. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात 11.30 बजे के आस-पास परियोजना की तीन नंबर क्वायरी में डीजल चोरों ने धावा बोल दिया. सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता […]

गिद्दी(हजारीबाग).गिद्दी परियोजना से अज्ञात चोरों ने देर रात 40 फीट पाइप की चोरी कर ली. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने इसे बरामद कर लिया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने दो चक्र गोलियां चलायी. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात 11.30 बजे के आस-पास परियोजना की तीन नंबर क्वायरी में डीजल चोरों ने धावा बोल दिया. सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चोरों को खदेड़ दिया. इसके पश्चात चोरों ने रात दो बजे के आस-पास लगभग 40 फीट पाइप की चोरी कर ली. इसकी सूचना तुरंत सुरक्षाकर्मियों को मिल गयी. इसके बाद गिद्दी व अरगडा क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों ने संयुक्त अभियान चला कर पाइप को बरामद कर लिया. इस अभियान में गिद्दी के सुरक्षा पदाधिकारी मो हजरत, बिरजू महतो, तरुण सहित कई निजी सुरक्षाकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >