मांगें पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन

ऑपरेटरों की समस्या पर विमर्श4बीएचयू-4-बैठक में उपस्थित लोग.भुरकुंडा. राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक गुरुवार को जवाहर नगर स्थित क्षेत्रीय सचिव सुरेश राय के आवास में हुई. बैठक में संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवचरण करमाली ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर बरका-सयाल की विभिन्न परियोजनाओं के प्रबंधन को 20 सूत्री मांग […]

ऑपरेटरों की समस्या पर विमर्श4बीएचयू-4-बैठक में उपस्थित लोग.भुरकुंडा. राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक गुरुवार को जवाहर नगर स्थित क्षेत्रीय सचिव सुरेश राय के आवास में हुई. बैठक में संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवचरण करमाली ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर बरका-सयाल की विभिन्न परियोजनाओं के प्रबंधन को 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा जायेगा. श्री करमाली ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नये लोगों को जोड़ा जायेगा. प्रबंधन यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ संगठन आंदोलन शुरू करेगा. उन्होंने कहा कि ऑपरेटर कड़ी मेहनत से उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देते हैं. इसके बावजूद ऑपरेटरों को कई तरह की सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. कई परियोजनाओं में पुरानी मशीनों को ही जबरन चलाने के लिए बाध्य किया जाता है. इसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. संघ के लोगों ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा, सुविधा, चिकित्सा व आवासों की मरम्मत को लेकर भी प्रबंधन से मुलाकात की जायेगी. बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोतीलाल मांझी, क्षेत्रीय सचिव सुरेश राय, योगेंद्र यादव, चमन मुंडा, योगेंद्र सिंह, जवाहिर यादव, राजेश घांसी, नूर हसन, नागेश कुमार द्विवेदी, भीम शंकर, मोहन बेदिया आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >