दुलमी बाजार में शुल्क लेना बंद हो : ब्रह्मदेव

फोटो फाइल : 4 चितरपुर ए बैठक में शामिल कार्यकर्ता दुलमी.दुलमी प्रखंड के बुध बाजार सीरु स्थित आजसू कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ता की बैठक हुई. बैठक में विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाजार से शुल्क पर पाबंदी लगा दी गयी है. इसके बावजूद […]

फोटो फाइल : 4 चितरपुर ए बैठक में शामिल कार्यकर्ता दुलमी.दुलमी प्रखंड के बुध बाजार सीरु स्थित आजसू कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ता की बैठक हुई. बैठक में विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाजार से शुल्क पर पाबंदी लगा दी गयी है. इसके बावजूद दुलमी बाजार टांड़ से शुल्क की वसूली की जा रही है. उन्होंने शुल्क बंद करने की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. उधर, बैठक में जनसमस्याओं पर विचार- विमर्श किया गया. क्षेत्र में खराब चापानल की मरम्मत कराने की मांग की गयी. मौके पर आजसू युवा मोरचा के दुलमी प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार मंगलेश, राजकिशोर महतो, राहुल महतो, रीझू महतो, प्रकाश नारायण महतो, मनोज महतो, शंकर महतो, मिथिलेश महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >