फोटो 4गिद्दी2-बैठक में उपस्थित भाजपा के लोग बलसगरा में मिलन समारोह छह जून को भाजपा नेता यशवंत सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, शिक्षा मंत्री नीरा यादव उपस्थित रहेंगेगिद्दी(हजारीबाग).भाजपा की बैठक गुरुवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो ने की. संचालन सतीश सिंह ने किया. बैठक में संगठन को गांव-गांव में मजबूत बनाने व विस्तार करने पर बल दिया गया. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है. कम समय में ही लोगों को कार्य दिखने लगा है. उन्होंने कहा कि छह जून को बलसगरा में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, शिक्षा मंत्री नीरा यादव व संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे. मिलन समारोह में सैकड़ों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उन्होंने बताया कि मिलन समारोह कार्यक्रम दिन के तीन बजे से शुरू होगा और छह बजे तक चलेगा. बैठक में पुरुषोत्तम पांडेय, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि उत्तम वर्मा, बिरेंद्र श्रीवास्तव उर्फ चिंटू लाला, लोकनाथ चौधरी, नंदकिशोर महतो, मुकेश महतो, भुवनेश्वर महतो, गुलचंद महतो, सुजीत राम, अनिल राम, रावत सिंह, वकील महतो, सुरेश केशरी, पंसस रीता देवी, चंदा महतो, शीला देवी, बसंती देवी, ए देवी, कलावती देवी, फुलो देवी, नीलम देवी, विमली देवी, फुलकी देवी, बेबी सिंह, सुनीता देवी, नीलम सिन्हा आदि उपस्थित थे.
अपेक्षा के अनुरूप कार्य कर रही है सरकार : कुमार महेश
फोटो 4गिद्दी2-बैठक में उपस्थित भाजपा के लोग बलसगरा में मिलन समारोह छह जून को भाजपा नेता यशवंत सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, शिक्षा मंत्री नीरा यादव उपस्थित रहेंगेगिद्दी(हजारीबाग).भाजपा की बैठक गुरुवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो ने की. संचालन सतीश सिंह ने किया. बैठक में संगठन को गांव-गांव में […]
