भाकपा का प्रदर्शन नौ को

घाटोटांड़.आर्थिक सर्वेक्षण 2011 को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिनियम अविलंब लागू करने व स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर रविवार को लइयो मंजूर भवन में सीपीआइ कार्यकर्ता की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बालेश्वर रजवार ने की. संचालन रोहनलाल महतो ने किया. बैठक मंे राज्य सचिव एआइवाइएफ के महेंद्र शर्मा उपस्थित थे. मौके पर श्री […]

घाटोटांड़.आर्थिक सर्वेक्षण 2011 को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिनियम अविलंब लागू करने व स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर रविवार को लइयो मंजूर भवन में सीपीआइ कार्यकर्ता की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बालेश्वर रजवार ने की. संचालन रोहनलाल महतो ने किया. बैठक मंे राज्य सचिव एआइवाइएफ के महेंद्र शर्मा उपस्थित थे. मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मजदूर व किसान को लुटने का काम किया है. भाजपा सरकार ने सपना दिखाया था. इन सभी मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नौ जून को मांडू प्रखंड मुख्यालय में विशाल जनप्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद हजारीबाग क्षेत्र के भुवनेश्वर मेहता, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव केडी सिंह, राज्य सचिव किसान सभा के मंगल सिंह ओहदार व भाकपा रामगढ़ जिला संयोजक राम सफल बेदिया शामिल होंगे. मौके पर ओमकार रजवार,भुनेश्वर रजवार, गुलाम अंसारी, गल्लू महतो,जगन्नाथ महतो, झमनलाल महतो आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >