उत्पाद विभाग की टीम ने गिद्दी से चार को गिरफ्तार किया

15 लीटर शराब व 40 किलो जावा महुआ जब्त गिद्दी(हजारीबाग).हजारीबाग उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को गिद्दी क्षेत्र में छापामारी कर चार अवैध शराब विक्रेता व पीने वालों को गिरफ्तार किया. उत्पाद विभाग की टीम उन्हें गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गयी. अवैध शराब विक्रेताओं के दुकान से 15 लीटर शराब व 40 किलो जावा […]

15 लीटर शराब व 40 किलो जावा महुआ जब्त गिद्दी(हजारीबाग).हजारीबाग उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को गिद्दी क्षेत्र में छापामारी कर चार अवैध शराब विक्रेता व पीने वालों को गिरफ्तार किया. उत्पाद विभाग की टीम उन्हें गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गयी. अवैध शराब विक्रेताओं के दुकान से 15 लीटर शराब व 40 किलो जावा महुआ जब्त किया. उत्पाद विभाग टीम के इंस्पेक्टर शिवचरण साहू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गिद्दी क्षेत्र में कुछ लोग अवैध ढंग से शराब की बिक्री कर रहे हैं. इसके आधार पर हमलोगों ने गिद्दी क्षेत्र से शराब बेचने वाले रामवृक्ष रवानी व करन मंडल को पकड़ा. उन्होंने बताया कि दुकान में शराब पीते कैला गंझू व कजरू तुरी को भी पकड़ा है. छापामारी अभियान में उत्पाद विभाग के अजीत कुमार, महेंद्रदेव सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >