रेल यात्री जागरूकता अभियान चला

पतरातू. पतरातू रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें सीवाइएम पीके गांगुली ने यात्रियों को सहज यात्रा के संबंध में जानकारी दी. उन्हें बताया गया कि बिना टिकट यात्रा नहीं करना है, प्लेटफॉर्म पर गंदगी नहीं फैलानी है. यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं चलना है. यात्रियों को रेलवे फाटक क्रास […]

पतरातू. पतरातू रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें सीवाइएम पीके गांगुली ने यात्रियों को सहज यात्रा के संबंध में जानकारी दी. उन्हें बताया गया कि बिना टिकट यात्रा नहीं करना है, प्लेटफॉर्म पर गंदगी नहीं फैलानी है. यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं चलना है. यात्रियों को रेलवे फाटक क्रास करते समय बरतने वाले एहतियात की भी जानकारी दी गयी. मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर, एएसआइ केएन सिंह, डीएस राठौड़, बी उरांव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >