रॉकिंग डिल्स शो-रूम का उद्घाटन

रामगढ़ : गांधी चौक स्थित यादव कांप्लेक्स के समीप रॉकिंग डिल्स शो-रूम का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि आजसू पार्टी की रामगढ़ विधानसभा प्रभारी सह समाजसेवी सुनीता चौधरी ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो मौजूद थे. शो-रूम के संचालक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस शो-रूम में तमाम नामी ब्रांड […]

रामगढ़ : गांधी चौक स्थित यादव कांप्लेक्स के समीप रॉकिंग डिल्स शो-रूम का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि आजसू पार्टी की रामगढ़ विधानसभा प्रभारी सह समाजसेवी सुनीता चौधरी ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो मौजूद थे.

शो-रूम के संचालक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस शो-रूम में तमाम नामी ब्रांड का फ्रीज, टीवी, इलेक्ट्रिक गुड्स ग्राहकों की खरीदारी के लिए उपलब्ध है. सामान आसान किस्त पर भी दिया जायेगा. त्योहार को देखते हुए कई सामान पर 70 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है. मौके पर जिप सदस्य शोभा देवी, वार्ड सदस्य रोशन कुमार, छावनी परिषद के सदस्य प्रभु करमा मौजूद थे.

होटलों में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए टीम गठित: रामगढ़. एसडीओ रामगढ़ ने दीपावली व छठ त्योहार को देखते हुए विभिन्न होटलों व अन्य स्थानों पर खाद्य पदार्थ की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है. उक्त कमेटी औचक जांच व निरीक्षण कर मिठाई, खोवा, पनीर, दुग्ध उत्पाद आदि के नमूनों को लेकर राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम रांची को जांच के लिए भेजेंगे.
गठित टीम अन्य राज्यों से भी आने वाले संदेहास्पद मिलावटी मिठाई, खोवा, पनीर, दुग्ध उत्पाद आदि खाद्य पदार्थों की जांच करेंगे. कमेटी में रामगढ़ सीओ भोला शंकर महतो, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्वेता अमृता लकड़ा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंडके के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ संजय कुमार को रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.