रख-रखाव के लिए हर माह किराया दें

कनेक्शनधारी महिलाओं के घर पहुंच कर उपायुक्त ने जाना हाल कुजू : रांची रोड वन प्रमंडल कार्यालय के पीछे डीएमएफटी फंड से करीब 20 करोड़ की लागत से बने जलमीनार का औचक निरीक्षण मंगलवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी ने किया. उपायुक्त ने पीएचडी के अधिकारियों से जलमीनार में पानी के संशोधित प्रक्रिया तथा दामोदर नदी […]

कनेक्शनधारी महिलाओं के घर पहुंच कर उपायुक्त ने जाना हाल

कुजू : रांची रोड वन प्रमंडल कार्यालय के पीछे डीएमएफटी फंड से करीब 20 करोड़ की लागत से बने जलमीनार का औचक निरीक्षण मंगलवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी ने किया. उपायुक्त ने पीएचडी के अधिकारियों से जलमीनार में पानी के संशोधित प्रक्रिया तथा दामोदर नदी से पानी उठाव की विस्तृत जानकारी ली.
इसके उपरांत उपायुक्त ने जलमीनार से करीब आधे किलोमीटर दूर पर बसे मरार की ग्रामीण महिलाओं के घर पहुंची. इस दौरान उन्होंने कनेक्शनधारी महिलाओं से उन्हें जलमीनार के माध्यम से सुबह-शाम मिलने वाले शुद्ध पेयजल की जानकारी ली़ उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय व उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के बारे में भी जाना. उपायुक्त द्वारा पूछे गये सवाल पर ग्रामीण महिलाओं ने संतोषजनक जवाब देते हुए बताया कि पानी की कमी के कारण उन्हें काफी सुबह से ही भाग-दौड़ करनी पड़ती थी.
कभी-कभी तो पानी भरने के क्रम में महिलाएं आपस में झगड़ भी जाती थी लेकिन अब घर में नल से पानी मिल रहा है. इससे हमें काफी सुविधा मिली है. उत्साहित महिलाओं के चेहरे पर खुशी की झलक देख उपायुक्त ने उनके साथ सेल्फी लेते हुए कहा कि घर में पानी, आवास, गैस मिलने से महिलाओं की परेशानियां काफी दूर हुई है. साथ ही उनके समय का बचत भी होगा. उन्होंने प्रत्येक ग्रामीणों से अपना कनेक्शन लेने के साथ जलमीनार के रख-रखाव के लिए प्रति माह 62 रुपये किराया चुकाने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि सरकार की जो योजना पानी घर में पहुंचा कर पिलाने की है वह ग्रामीणों के सहयोग से कारगर सिद्ध होगा. निरीक्षण में उपायुक्त राजेश्वरी बी के साथ पीएचडी के एक्सक्यूटीव इंजीनियर राजेश रंजन व विवेक चौधरी, रामनरेश चौधरी, गुड्डू सिंह, संजीव कुमार, झमन यादव, जित्तू रजवार, दिनेश रजवार, संतोष सिंह, नितेश गुप्ता आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.