11 माह में 171 दुर्घटनाएं, 140 मौत व 106 लोग घायल हुए, दुर्घटनाओं से भरा रहा 2018

राजीव कुमार, रामगढ़ : रामगढ़ जिला के लिए वर्ष 2018 दुर्घटनाओं से भरा रहा. चुटूपालू घाटी में इस वर्ष कई दुर्घटनाएं हुई. कुछ दिनों तक चुटूपालू घाटी में आवागमन बंद रहा था. एक घटना काफी चर्चित रही थी. एक गैस टैंकर में आग लगी थी. इस पर काबू पाने में तीन दिन लग गये थे. […]

राजीव कुमार, रामगढ़ : रामगढ़ जिला के लिए वर्ष 2018 दुर्घटनाओं से भरा रहा. चुटूपालू घाटी में इस वर्ष कई दुर्घटनाएं हुई. कुछ दिनों तक चुटूपालू घाटी में आवागमन बंद रहा था. एक घटना काफी चर्चित रही थी. एक गैस टैंकर में आग लगी थी. इस पर काबू पाने में तीन दिन लग गये थे. अगर सरकारी आंकड़ों को देखा जाये, तो जनवरी से लेकर 18 नवंबर तक 171 दुर्घटनाएं हुई.
इसमें 106 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. 140 लोगों की मौत हुई. जनवरी माह में नौ दुर्घटनाओं में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए आैर आठ लोगों की मौत हुई. फरवरी माह में 18 दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल व 15 लोगों की मौत हुई.
मार्च माह में 14 दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल आैर 12 लोगों की मौत, अप्रैल माह में 23 दुर्घटनाओं में 13 लोग घायल आैर 24 लोगों की मौत, मई माह में 11 दुर्घटनाओं में छह लोग घायल व आठ लोगों की मौत, जून माह में 17 दुर्घटनाओं में 16 लोग घायल व 12 लोगों की मौत, जुलाई माह में 16 दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल व 15 लोगों की मौत, अगस्त माह में 13 दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल व 12 लोगों की मौत, सितंबर माह में 14 दुर्घटनाओं में 13 लोग घायल व आठ लोगों की मौत, अक्तूबर माह में 22 दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल व 15 लोगों की मौत तथा 18 नवंबर तक चौदह दुर्घटनाओं में 14 लोग लोग गंभीर रूप से घायल हुए आैर 11 लोगो की मौत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >