अवैध संबंध में अमित की गयी जान, पड़ोसी निकला हत्यारा

कुजू/ मांडू : कुजू पुलिस ने अमित कुमार झा की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. हत्या के आरोपी रौबा कॉलोनी निवासी विजय यादव ने पुलिस की पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया. उसने पुलिस के समक्ष बताया कि उसकी पत्नी सोना देवी का अमित के साथ अवैध संबंध था. इसके कारण ही हमने उसकी हत्या […]

कुजू/ मांडू : कुजू पुलिस ने अमित कुमार झा की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. हत्या के आरोपी रौबा कॉलोनी निवासी विजय यादव ने पुलिस की पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया. उसने पुलिस के समक्ष बताया कि उसकी पत्नी सोना देवी का अमित के साथ अवैध संबंध था. इसके कारण ही हमने उसकी हत्या की है. उसने बताया कि कई बार अवैध संबंध के बारे में पत्नी से बात करता था, लेकिन वह हमेशा उक्त बात को टाल देती थी.
पांच नवंबर को जब मैं ग्लोब स्टील जाने लगा, तो अपनी पत्नी का पीछे करने के लिए एक व्यक्ति को भेज दिया. रात करीब 10 बजे रौबा कॉलोनी के बगल में जब मैं नवनिर्मित आवास में पहुंचा, तो उसे पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया. इस बीच, दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी क्रम में अमित का सर दीवार से टकरा गया. इसमें उसकी माैत हो गयी. बाद में अमित के शव को कार (जेएच01 बीजेड-0214) से पैंकी राधा कास्टिंग फैक्ट्री स्थित दामोदर नद के किनारे ले जाकर फेंक दिया.
उसके पैंट, मोबाइल को दामोदर नद में फेंक दिया. कार को दिगवार बाइपास सड़क के किनारे खरीदी गयी जमीन के समीप लाकर छोड़ दिया और वहां से पैदल चले गया.एसपी ने टीम का गठन किया थामांडू थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. इस कांड के उद्भेदन के लिए एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था.
अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कांड के प्राथमिक अभियुक्त ब्रजकिशोर राय उर्फ विजय यादव, अशोक सिनेमा, रोबा कॉलोनी रांची रोड, स्थायी पता ग्राम सरफुदीनपुर थाना, बुचाहा जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया. निशानदेही पर पुलिस ने मृतक अमित कुमार का शव व जूता को बरामद किया. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता कर एसडीपीअो राधा प्रेम किशोर ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.