बरकाकाना ओपी में हुई शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलानेवाले होंगे गिरफ्तार

बरकाकाना : बरकाकाना ओपी में दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ पतरातू प्रकाशचंद्र महतो ने की. संचालन ओपी प्रभारी अशोक कुमार ने किया. बैठक में दुर्गा पूजा समिति नयानगर बरकाकाना, गांधी मैदान व चिल्ड्रेन पार्क बरकाकाना, लोको कॉलोनी पोचरा के पदाधिकारी उपस्थित थे. एसडीपीओ श्री महतो ने जिला […]

बरकाकाना : बरकाकाना ओपी में दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ पतरातू प्रकाशचंद्र महतो ने की. संचालन ओपी प्रभारी अशोक कुमार ने किया. बैठक में दुर्गा पूजा समिति नयानगर बरकाकाना, गांधी मैदान व चिल्ड्रेन पार्क बरकाकाना, लोको कॉलोनी पोचरा के पदाधिकारी उपस्थित थे.
एसडीपीओ श्री महतो ने जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों का अनुपालन करने, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था करने, सीसीटीवी लगाने, समिति के लोगों की सूची ओपी में जमा करने, आपत्तिजनक गीत नहीं बजाने का निर्देश दिया. सअनि रामविनोद सिंह, परमहंस प्रसाद, रमाकांत सिंह, दिलीप पासवान, डी तिर्की, बंटी सहाय, विवेक कुमार, संजय सिह, एपी दुबे, राजकुमार प्रसाद, अनिल कुमार सागर, रविकुमार राय, विजय ओझा, वार्ड पार्षद, प्रदीप शर्मा, विनोद तिवारी, सनियारो बारला, गीता देवी, प्रभु करमाली, डीपी रावत, संजय लाला, विजय सिह, इकबाल खान, क्यामुद्दीन अंसारी, हरिरत्नम साहू, सुनील वर्मा, रंजीत राम, शंकर कालिंदी, जुगनू खान, मोबिन खान, प्रदीप बेदिया, पंचदेव करमाली, नागेश्वर मुंडा, मो शरीफ, नमूनारायण यादव, हफिजुर्र रहमान, रामचंद्र करमाली उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.