दुर्घटना में दो युवक की मौत

रामगढ़ : बाजार टांड़ के निकट सड़क दुर्घटना में गुरुवार को दिन के लगभग 12 बजे दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, चितरपुर निवासी हाफिज अहमद व आनंद करमाली अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे. इसी क्रम में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से बाजारटांड़ के निकट दोनों गिर […]

रामगढ़ : बाजार टांड़ के निकट सड़क दुर्घटना में गुरुवार को दिन के लगभग 12 बजे दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, चितरपुर निवासी हाफिज अहमद व आनंद करमाली अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे. इसी क्रम में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से बाजारटांड़ के निकट दोनों गिर गये. दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >