विद्युत कर्मचारी का शव मिला

भुरकुंडा : रसदा गांव निवासी प्रदीप साव के खेत में बने कुएं से बुधवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव की पहचान कटिया बस्ती के रती महतो (58) के रूप में की गयी है. बताया गया कि रती महतो पतरातू में विद्युत कर्मचारी थे. बताया गया कि प्रदीप साव अपने खेत में […]

भुरकुंडा : रसदा गांव निवासी प्रदीप साव के खेत में बने कुएं से बुधवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव की पहचान कटिया बस्ती के रती महतो (58) के रूप में की गयी है. बताया गया कि रती महतो पतरातू में विद्युत कर्मचारी थे. बताया गया कि प्रदीप साव अपने खेत में काम कर रहे थे.

जब वह कुएं के पास गये, तो कुएं में शव को देखा. उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दी. इसके बाद मुखिया ने बासल थाना को मामले की सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया गया कि रती महतो कभी-कभार पतरातू में ही अपने दोस्त के यहां ठहर जाया करते थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >