दुमका : उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद नृशंस तरीके से हत्या कर मामले में छात्र चेतना संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार यादव से इस्तीफे की मांग की है. छात्र चेतना संगठन के कार्यकर्ताओं ने टीन बाजार चौक पर इस घटना को लेकर श्री यादव का पुतला भी फूंका.
कार्यकर्ताओं ने वहां गिरती शासन-व्यवस्था को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की. इसका नेतृत्व राजीव मिश्र ने किया. मौके पर हिमांशु मिश्र के अलावा मौके पर आनंद झा, भीम सेन हेंब्रम, मयंक मोदी, जॉन, नवनीत, शहबाज खान, रोबिंसन हांसदा, हरिदास, दीपू मौजूद थे.
