लापरवाही बरतनेवालों पर कार्रवाई होगी

गोला : प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख सरिता देवी ने की. बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, वन विभाग, स्वास्थ्य, पेयजल अधिकारियों के साथ समीक्षा की गयी. बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक अनुपस्थित रहते हैं. शिक्षा की दयनीय स्थिति है. कई […]

गोला : प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख सरिता देवी ने की. बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, वन विभाग, स्वास्थ्य, पेयजल अधिकारियों के साथ समीक्षा की गयी. बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक अनुपस्थित रहते हैं. शिक्षा की दयनीय स्थिति है.

कई विद्यालय भवन अधूरे हैं. जबकि वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है. इस पर संबंधित अधिकारियों ने कहा कि लापरवाही बरतनेवालों पर उचित कार्रवाई होगी.

मौके पर बीडीओ किष्टो कुमार बेसरा, सीओ कामिनी कौशल लकड़ा, डॉ अशोक राम, जाहिद हुसैन, कृपाल कच्छप, विश्व भूषण पाठक, रामलखन पासवान, लालमोहन महतो, श्याम सुंदर महतो, पूजा देवी, कैसर बानो, देवंती देवी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >