झारखंड को नई दिशा देने के लिए युवाओं के उलगुलान की जरूरत: सुदेश महतो

झारखंड को नई दिशा देने के लिए युवाओं के उलगुलान की जरूरत: सुदेश महतो

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के विकास, सुशासन और व्यवस्था परिवर्तन के लिए युवाओं के एक नये उलगुलान की आवश्यकता है. युवा और छात्र ही किसी राज्य तथा देश की दिशा और दशा बदलने की क्षमता रखते हैं. अलग झारखंड राज्य के निर्माण में भी युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही थी. उन्होंने कहा कि झारखंड की राजनीति कुशल नेतृत्व की तलाश कर रही है. आने वाले दौर को संवारने के लिए नई सोच व शक्ति को जागृत कर सही दिशा में काम करना होगा. आजसू पार्टी के सुप्रीमो श्री महतो रविवार को शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित प्रमंडलस्तरीय युवा सम्मेलन का उदघाटन करने के बाद बोल रहे थे. पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. झारखंड को युवा नेतृत्व की जरूरत है उन्होंने कहा कि झारखंड को युवा नेतृत्व की जरूरत है, इसलिए पलामू में आजसू पार्टी के नई पीढ़ी को तैयार करने आया हूं. वह संगठन को मजबूत कर बदलाव लाने की दिशा में काम करने की रुचि रखते हैं. बदलाव के लिए अपनी सोच के अनुरूप कार्य व्यवहार करना होगा. उन्होंने राज्य सरकार के क्रियाकलाप और झारखंड की मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है. स्थिति यह है कि नौकरशाह तानाशाह हो गये हैं और बिना चढ़ावा के कोई काम नहीं करते. अधिकारियों व कर्मचारियों के मन से जनसेवा की भावना समाप्त हो गई है. चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है.भ्रष्टाचार रूपी शिष्टाचार का मापदंड पूरा नहीं करने वालों को योजना का लाभ नहीं मिलता. यही स्थिति रही तो झारखंड देश का सबसे भ्रष्ट राज्य के रूप में जाना जायेगा. ऐसे हालात से झारखंड को बचाने के लिए युवाओं को एकजुट होकर जन मुद्दों की लड़ाई तेज करनी होगी. युवा ही झारखंड का भविष्य संवार सकते हैं. युवाओं को संगठित होने का आह्वान किया. सुप्रीमो श्री महतो ने सम्मेलन के माध्यम से झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव के लिए पलामू प्रमंडल के युवाओं में राजनीति की चेतना जागृत करते हुए नई दिशा दी. सम्मेलन की अध्यक्षता राहुल मिश्रा ने की. संचालन अभिषेक राज ने किया. सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, केंदीय महासचिव संजय मेहता, प्रवीण प्रभाकर, उमेश भोक्ता, विनोद कुमार, राजेंद्र राम, शिवशंकर प्रसाद,चंद्रशेखर सिंह छोटू सहित कई नेताओं ने झारखंड की दशा व दिशा बदलने के लिए युवाओं को संगठित होने का आह्वान किया. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आजसू अलग राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन किया है और अब यही झारखंड का सर्वांगीण विकास करेगी. मौके पर पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष तुलसी शुक्ला, बिकेश शुक्ला, विजय मेहता, इम्तेयाज अहमद नजमी, बबलू गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >