23 लाभुकों का वेद व्यास आवास स्वीकृत

शुक्रवार को डीसी शशि रंजन की अध्यक्षता में वेद व्यास आवास चयन समिति की बैठक हुई.

फोटो:28डालपीएच 15 मेदिनीनगर. शुक्रवार को डीसी शशि रंजन की अध्यक्षता में वेद व्यास आवास चयन समिति की बैठक हुई. मत्स्य कृषकों को वेद व्यास आवास का लाभ देने के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. चयन समिति के सदस्यों ने विचार विमर्श करने के बाद 23 लाभुकों को वेद व्यास आवास आवंटित करने का निर्णय लिया. वित्तीय वर्ष 2024-25 में वेद व्यास आवास निर्माण योजना के सामान्य कैटेगरी में 20 एवं अनुसूचित जाति कैटेगरी में तीन यूनिट का लक्ष्य प्राप्त था. चयन समिति ने लक्ष्य के अनुरूप आवास लाभुकों का चयन किया. अनुसूचित जनजाति को भी सामान्य कैटेगरी से आवास का लाभ देने का निर्णय लिया गया.डीसी श्री रंजन ने कहा कि मत्स्य कृषकों को आवास योजना का लाभ सहजता से दिया जायेगा.इसका लाभ लेने में लाभुकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. जिला मत्स्य पदाधिकारी मोहमद कमरू जमां ने बताया कि मत्स्य पालन से जुड़े वैसे मत्स्य कृषक जिनका पक्का मकान नहीं है, उन्हें ही वेद व्यास आवास योजना का लाभ देने का प्रावधान है. सक्रिय परंपरागत मत्स्य पालक या विक्रेता जो कच्चे मकान में रहते हैं वे ही इस योजना के योग्य हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार,जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >