आंधी तूफान व बारिश में घर का आशियाना उड़ा, जनजीवन प्रभावित

आंधी तूफान व बारिश में घर का आशियाना उड़ा, जनजीवन प्रभावित

प्रतिनिधि, सतबरवा

प्रखंड के विभिन्न इलाकों में शनिवार को देर शाम अचानक आंधी तूफान व हल्की बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. तेज हवा के कारण सतबरवा के कई दुकानों के करकट व तिरपाल उड़ गये. इसके अलावा जोड़ा गांव के विश्वनाथ प्रजापति,बुधन प्रजापति के घर पर लगा करकट क्षतिग्रस्त हो गया. भुक्तभोगी विश्वनाथ प्रजापति ने बताया कि आंधी तूफान से काफी नुकसान हुआ है. सतबरवा के कई दुकानों का करकट उड़ गया. ग्रामीणों का कहना है कि अगर तेज रफ्तार में किसी के शरीर पर टीना का करकट आ जाता, तो जान माल का नुकसान हो सकता था. वही बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है मौसम खुशनुमा हो गया है.

बारिश व ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी

पड़वा. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. शाम करीब पांच बजे तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी.ओलावृष्टि से लोगों की परेशानी बढ़ गयी. पाटन मोड़ पर साप्ताहिक हाट लगा था. बारिश व ओला के कारण विक्रेता व क्रेता परेशान रहे. तेज आंधी से प्रखंड के कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गयी, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई. बारिश होने से लोगों को गरमी से राहत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >