झारखंड के पलामू में सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, हिरासत में कार ड्राइवर

Jharkhand News, पलामू न्यूज (कृष्णा गुप्ता) : झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सिमरवार मोड़ के समीप आज रविवार को सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. इनमें एक की हालत गंभीर है. उसे मेदिनीनगर रेफर किया गया है. उधर, पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चालक विक्रम कुमार को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के अनुसार पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सिमरवार मोड़ के समीप आज रविवार को बलेनो कार के धक्के से जहान निवासी गुड्डू भुइयां तथा ढाब निवासी विमलेश मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि ये दोनों सड़क पार कर रहे थे. तभी छतरपुर की ओर से तेज गति से आ रही बलेनो कार ने टक्कर मार दिया.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : कोरोना के खिलाफ जंग में Rail व SAIL की है ‘पवनपुत्र’ की भूमिका, UP समेत देश के इन 8 राज्यों को ऑक्सीजन की संजीवनी दे रही BSL

सड़क हादसे में दोनों घायल होकर गिर पड़े. दोनों को एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए लाया गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई वरुण कुमार ने गुड्डू भुइयां को सीएचसी लाया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. उधर, पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चालक विक्रम कुमार को हिरासत में ले लिया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, पढ़िए मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >