बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भीम बराज से दो लाख 15 हजार क्यूसेक छोड़ा गया पानी

जिले में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है.

बाढ़ की स्थिति से विभाग निपटने को तैयार : कार्यपालक अभियंता 23 जून तक किसानों के लिये नहर में पानी छोड़े जाने की संभावना पलामू. जिले में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. कोयल नदी पर स्थित भीम बराज में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है. इस स्थिति से निपटने के लिए उत्तर कोयल परियोजना, मोहम्मदगंज द्वारा बराज से करीब 2.15 लाख क्यूसेक पानी सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है. गुरुवार दोपहर 2 बजे तक की जानकारी के अनुसार बराज का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. कार्यपालक अभियंता विनीत प्रकाश के अनुसार, बराज के ऊपरी हिस्सों से कई नदियों का तेज बहाव बराज तक पहुंच रहा है. संभावित दबाव को कम करने के लिए बराज के करीब बीस फाटकों को खोला गया है ताकि अतिरिक्त पानी सुरक्षित रूप से नदी में छोड़ा जा सके. कृषि क्षेत्र के लिए राहत की बात यह है कि आगामी 23 जून से हुसैनाबाद क्षेत्र के किसानों के लिए कोयल नहर में पानी छोड़े जाने की योजना है, जिससे समय पर खरीफ फसल की बुवाई संभव हो सकेगी. एक जुलाई से नहर में पूर्ण रूप से जल प्रवाह शुरू किया जायेगा, जिससे औरंगाबाद जिले के किसानों को भी लाभ मिलेगा. हालांकि, कोयल नहर की लाइनिंग का कार्य अभी भी अधूरा है. सोनबरसा गांव के पास कार्यरत कंपनी को चेतावनी दी गयी है और मशीनों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है ताकि पानी के बहाव में कोई बाधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >