खैर का लकड़ी लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

खैर का लकड़ी लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

पांडू. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रबरी गांव से अवैध खैर का लकड़ी लदा ट्रक (डब्ल्यूबी23डी3099) को जब्त किया है. साथ ही ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. ट्रक चालक बिहार के सीतामढ़ी जिला के सईहारा थाना क्षेत्र के डायन छपरा गांव का रहने वाला 32 वर्षीय ललन पासवान है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक के चालक से वाहन पर लदे लकड़ी का कागजात मांगा गया, तो उसने किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया. इसके बाद उक्त ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया. एएसआइ जयप्रकाश तिवारी के आवेदन के आधार पर पांडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी में पांडू थाना प्रभारी विगेश कुमार राय, एएसआइ जयप्रकाश तिवारी सहित कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >