तीन वाहनों की टक्कर में हाइवा व पिकअप चालक सहित तीन घायल

तीन वाहनों की टक्कर में हाइवा व पिकअप चालक सहित तीन घायल

हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के ढाब गांव के समीप एनएच-139 पर गुरुवार की रात्रि तीन वाहनों के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में हाइवा चालक 25 वर्षीय नीतीश कुमार व पिकअप चालक संजय प्रजापति व उस पर सवार 42 वर्षीय शंभु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर में वाहनों के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने के बाद हरिहरगंज थाना के एएसआइ भूपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सभी घायलों को तत्काल हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. चिकित्सक डॉ राजेश कुशवाहा ने बताया कि हाइवा चालक नीतीश का दोनों पैर टूट गया है.उसकी हालत गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन हरिहरगंज से छतरपुर की ओर शादी का सामान लेकर जा रहा था और गलत साइड में चल रहा था. इसी दौरान ढाब गांव के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी. इसके बाद ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार में हाइवा ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें हाइवा चालक नीतिश घायल हो गया. वह औरंगाबाद बिहार के हाथीखाड़ का रहने वाला है. पिकअप चालक संजय प्रजापति लातेहार जिला के मनिका थाना का है. पिकअप पर सवार 42 वर्षीय शंभु सिंह पीपरा थाना के भांगा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस ने पिकअप वाहन (जेएच03जेड 1682) को जब्त कर थाना ले आयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >