हुसैनाबाद में पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार

हुसैनाबाद में पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार

हुसैनाबाद . हुसैनाबाद में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 मार्च को एक मार्बल व्यवसायी ने थाना में लिखित आवेदन दिया था, जिसमें उसके मोबाइल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी और धमकी दी गयी थी. नशे की हालत में लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल चुराते थे आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एसआइटी टीम गठित की गयी. जांच में पता चला कि हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोवा गांव के रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह और लोहरपुरा गांव के प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस मेहता ने चोरी किये गये मोबाइल से रंगदारी मांगी थी. चोरी के मोबाइल उपलब्ध कराने का काम नगर पंचायत क्षेत्र के मकबरा रोड के शुभम केशरी और अमन चौरसिया करते थे, जो नशे की हालत में लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल चुराते थे. पुलिस ने शुभम और अमन को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया. उनकी निशानदेही पर रविशंकर को गिरफ्तार कर रंगदारी मांगने वाला मोबाइल, सिम कार्ड और दो अन्य चोरी किए मोबाइल बरामद किये गये. एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले के उद्भेदन में पलामू तकनीकी शाखा और एसआईटी की अहम भूमिका रही. प्रिंस मेहता, जो हैदरनगर थाना क्षेत्र के दो अन्य मामलों में भी वांछित है, फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी. एसआइटी टीम में थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई मुकेश सिंह, रमण यादव और तकनीकी सेल की टीम शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >