नावाजयपुर से बगैया तक की सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क पर गड्ढों से भरा रास्ता बना जानलेवा, बरसात में और बढ़ी मुश्किलें

सड़क पर गड्ढों से भरा रास्ता बना जानलेवा, बरसात में और बढ़ी मुश्किलें

पाटन. प्रखंड क्षेत्र की नावाजयपुर से अलगडीहा होते हुए बगैया तक की सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क में जगह-जगह सैकड़ों गहरे गड्ढे हो गये हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस दूरी को तय करने में अब करीब आधे घंटे का समय लग रहा है. बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क केवल बगैया गांव को ही नहीं, बल्कि नौडीहा प्रखंड को भी जोड़ती है, जिससे इसका महत्त्व और बढ़ जाता है. वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में गहरी नाराज़गी है. हालांकि सांसद विष्णुदयाल राम और राज्य के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर के प्रयासों से तीसीबार पुल से चेतमा पुलिस पिकेट तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक नावाखास से अलगडीहा होते हुए बगैया तक की सड़क का पुनर्निर्माण नहीं होता, तब तक इस विकास कार्य का समुचित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पायेगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत शीघ्र करायी जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र का समुचित विकास हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >