प्रतिनिधि, हरिहरगंज प्रखंड में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कड़ा रुख अपनाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली की किल्लत से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. शहर से लेकर गांवों तक मनमानी लोड शेडिंग की जा रही है, जिससे पेयजल, पढ़ाई और व्यवसाय ठप हैं. राजीव रंजन ने बताया कि हाल ही में विद्युत सब स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया था. उस समय कार्यपालक और सहायक अभियंता के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ था. अधिकारियों ने नियमित आपूर्ति का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो किसानों और आम नागरिकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर संजय जायसवाल, मृत्युंजय सिंह, अखिलेश मेहता, विजय प्रजापति, राजू शर्मा, शंभू यादव और अजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
बिजली संकट: सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
बिजली संकट: सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
