कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना ही उद्देश्य : विमला

कांग्रेस का 79 सदस्यीय पलामू जिला कमेटी घोषित

कांग्रेस का 79 सदस्यीय पलामू जिला कमेटी घोषित

मेदिनीनगर. पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के सांगठनिक मजबूती के लिए 79 पदाधिकारियों की घोषणा की गयी. साथ ही उन्हें सांगठनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया. कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिलाध्यक्ष द्वारा भेजे गये पलामू जिला कमेटी के पदाधिकारियों की सूची का अनुमोदन किया. इनका कार्यकाल पांच वर्ष का रहेगा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेवारी व दायित्व का निर्वहन करते हुए सांगठनिक कार्य को गति देने का निर्देश दिया है. पार्टी जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने पार्टी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सम्मानित साथियों को शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाना और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है. उन्हें विश्वास है कि जिला कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से करेंगे. साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा, जनहित की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. जिला कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 34 महासचिव, 35 सचिव बनाये गये हैं. विनोद कुमार तिवारी, अरविंद पासवान, नवल किशोर पाठक, मिथिलेश सिंह, नसीम खान, संतोष चौबे, सत्येंद्र सिंह, सिद्घनाथ प्रसाद गुप्ता, राजेश चौरसिया, रिजवान खान को उपाध्यक्ष, राजा पाठक, गोपाल शर्मा, नंदगोपाल त्रिपाठी, विनोद पाठक, रंजन दुबे, रामचंद्र दीक्षित, रामानंद पाठक, अभिषेक तिवारी सहित अन्य को महासचिव की जिम्मेवारी मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >