तेज धूप व गर्म हवा से लोग परेशान बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने जिले में अलर्ट जारी किया. भीषण गर्मी के कारण पारंपरिक जलस्रोत सूखे, गहरा सकता है जल संकट. प्रतिनिधि, मेदिनीनगर भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से पलामू जिले का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सुबह आठ बजते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है. जिले में मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू हुई तपिश अब जानलेवा साबित हो रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी के पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं. लू चलने से लोग बीमार पड़ रहे हैं और इसका सीधा असर वैवाहिक आयोजनों पर भी दिख रहा है. कामकाजी लोग और राहगीर चेहरे को तौलिये या गमछे से ढंककर निकलने को मजबूर हैं. विद्यालय बंद करने की उठी मांग भीषण गर्मी और लू का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. ज्योति सिंह, बबलू तिवारी और अमृता सिंह सहित कई अभिभावकों ने पलामू उपायुक्त से गुहार लगायी है कि बच्चों के हित में सरकारी और निजी स्कूलों को तुरंत बंद किया जाए. उनका कहना है कि स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे. तिथि तापामान 12 अप्रैल 39.8 13 अप्रैल 38.8 14 अप्रैल 38.9 15 अप्रैल 42.6 16 अप्रैल 41.8 17 अप्रैल 42.1 18 अप्रैल 43 19 अप्रैल 43.9 20 अप्रैल 43.8 21 अप्रैल 43.4 22 अप्रैल 42.8 23 अप्रैल 43.2 24 अप्रैल 43.6 25 अप्रैल 44.6 26 अप्रैल 44.9
पलामू में आसमान से बरसी आग, 44.9 डिग्री पहुंचा पारा
तेज धूप व गर्म हवा से लोग परेशान
