इंटर साइंस में पलामू के दो विद्यार्थी राज्य में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे
पलामू के छात्र-छात्राओं 12वीं के तीनों संकायों में किया बेहतर प्रदर्शन
पलामू के छात्र-छात्राओं 12वीं के तीनों संकायों में किया बेहतर प्रदर्शन
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
झारखंड अधिविद्य परिषद् ने बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया. जारी परिणाम में पलामू के छात्र-छात्राओं ने साइंस, आटर्स व कॉमर्स संकाय में बेहतर प्रदर्शन किया. साइंस संकाय में 90.16 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए. जबकि कॉमर्स में 95.99 प्रतिशत व आर्ट्स में 94.54 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. सबसे अधिक विद्यार्थी कॉमर्स संकाय में सफल हुए हैं. पिछले साल राज्य में आर्ट्स में पलामू का परिणाम 24 वां स्थान पर रहा था. लेकिन इस वर्ष राज्य में 18 वां स्थान रहा है. साइंस में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष एक पायदान नीचे चला गया है. पिछले साल साइंस में राज्य में पलामू का स्थान तीसरा था. लेकिन इस वर्ष राज्य में पलामू को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है. वहीं कॉमर्स में पिछले साल राज्य में पलामू का स्थान 13वां था. लेकिन इस वर्ष कॉमर्स में पलामू का राज्य में 10 वां स्थान प्राप्त हुआ है. इस वर्ष साइंस संकाय की परीक्षा में जिला में 17,926 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें 16163 परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये है. 13,476 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं. इसमें 7569 छात्र व 5907 छात्राएं शामिल हैं. जबकि 2683 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं. इसमें 1654 छात्र व 1029 छात्राएं शामिल हैं. चार छात्राएं तृतीय श्रेणी से पास हुए है. वहीं 1756 विद्यार्थी फेल घोषित किये गये हैं. पिछले साल साइंस संकाय में जिला में 85.79 परीक्षार्थी सफल हुए थे. इस वर्ष पिछले साल की तुलना में साइंस संकाय में 4.37 प्रतिशत अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं. आर्ट्स संकाय में इस वर्ष 10,646 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. इसमें 10,065 परीक्षार्थी सफल हुए हैं. आटर्स संकाय में पिछले साल की तुलना में 5.98 प्रतिशत अधिक परीक्षार्थीयों ने सफलता अर्जित किया है. पिछले साल जिला में 88.56 प्रतिशत रिजल्ट हुआ था. जबकि इस वर्ष 94.54 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित किया है. आर्ट्स संकाय में 4141 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं. इसमें 1341 छात्र व 2800 छात्राएं शामिल हैं. इसी प्रकार 5589 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से सफल हुए हैं. इसमें 2118 छात्र व 3471 छात्राएं शामिल हैं. जबकि 335 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं. इसमें 187 छात्र व 148 छात्राएं शामिल हैं. वहीं 571 विद्यार्थी फेल घोषित किये गए हैं. कॉमर्स संकाय में इस वर्ष 549 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. जिसमें 527 परीक्षार्थी सफलता अर्जित किया है. जबकि 22 विद्यार्थी फेल हुए हैं. कॉमर्स में पिछले साल की तुलना में 3.32 प्रतिशत अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं. इस वर्ष कॉमर्स संकाय में 95.99 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं. जबकि पिछले साल 95.99 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफलता अर्जित किया है. कॉमर्स में 411 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं. इसमें 281 छात्र व 130 छात्राएं शामिल हैं. वहीं 116 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए है. इसमें 76 छात्र व 40 छात्राएं शामिल हैं.
पलामू के दो विद्यार्थी प्रदेश टॉप थ्री में
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा इंटरमीडिएट (12 वीं) की परीक्षा में पलामू जिले के आरके प्लस टू स्कूल पाटन के मोहम्मद फैयाद आलम ने 483 अंक 96.6 प्रतिशत लाकर साइंस में राज्य में दूसरा स्थान व प्लस टू सर्वोदय हाइ स्कूल सतबरवा के सना आफरीन 481 अंक 96.2 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. दोनों विद्यार्थियों ने पलामू जिले का नाम रोशन किया है
बॉक्स में
आइएएस बन देश की सेवा करूंगी : सना परवीन
फोटो 6 डालपीएच 10
सतबरवा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक के द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट विज्ञान की वार्षिक परीक्षा में सतबरवा की सना अफरीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों तथा माता-पिता को दी है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक में जिला टॉपर होने के बाद शिक्षक बनने का सपना था. मगर इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में स्टेट में थर्ड टॉपर होने के बाद यूपीएससी की तैयारी की तमन्ना जगी है. मेहनत कर आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करूं.सना अफरीन की माता जरीना खातून ने बताया कि सना अफरीन को बचपन से ही पढ़ाई में रुचि है. हमेशा छह से आठ घंटा तक अध्ययन करती है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक 2024 की परीक्षा में भी पलामू जिले में टॉपर रही थी. सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय सतबरवा के एचएम अविनाश कुमार चौधरी ने बताया कि सना अफरीन काफी मेधावी छात्रा है. पढ़ाई की प्रति काफी रुचि रही है. उसकी उपस्थिति काफी अच्छी रही है. आने वाले दिन में उच्च पद पर पदस्थापित होकर अपने माता-पिता तथा सतबरवा का नाम रोशन करेगी.शिक्षक अभिषेक तिवारी शुभकामना देते हुए कहा कि सना अफरीन काफी मेहनती छात्रा है. उनकी सफलता से सतबरवा तथा विद्यालय का नाम रोशन हुआ है. सना अफरीन की माता जरीना खातून आंगनबाड़ी सेविका है, जबकि उनके पिता मोहम्मद रजिउद्दीन का इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है तथा इनके दादा मोहम्मद मोहिउद्दीन शिक्षक रह चुके हैं.